फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर चेन स्नेचिंग: यू ट्यूब से सीखकर बना सरगना, हर लूट पर देता था पांच से सात हजार रुपये, पांच गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 09:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह महादेव ऑनलाइन एप सट्टा लगाता था, लेकिन तीन से चार लाख हार गया। कर्ज में होने के चलते उसने लूट करना स्वीकार कर दिया। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने महिलाओं से चेन लूटने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी सहित एक नाबालिग भी शामिल हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई सोने की सात चेन बरामद की है।  इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी ने लूट के लिए किराये पर आदमी रखे हुए थे। हर लूट पर उन्हें पांच से सात हजार रुपये देता था। अभी एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भिलाई के अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एक्टिवा और एक बाइक जब्त की है। आरोपी इसका इस्तेमाल लूट की वारदातों में करते थे। मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह चेन स्नेचिंग के लिए अलग-अलग लोगों का इस्तेमाल करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद इन लोगों को 5 से 7 हजार रुपये देता था। आरोपी गाड़ी का नंबर बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यू ट्यूब से सीखी चेन स्नेचिंग
पुलिस ने हरपाल सिंह के साथ मनमीत सिंह, लिगेश्वर देवांगन, कुशाल दास समेत एक नाबालिग को पकड़ा है। वहीं एक अन्य आरोपी छविकांत उर्फ बनिया फरार बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह ने यूट्यूब से चेन स्नेचिंग करने का तरीके देखकर लूट करना सीखा और फिर वारदात करने लगा। लूट के बाद आरोपी जेवरात को सुपेला स्थित रोशनी सोनी को बेचते थे। पुलिस ने रोशन सोनी को भी चोरी के गहने खरीदने को लेकर पकड़ा था। हालांकि उसे सिर्फ समझाकर छोड़ दिया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें