फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: 19 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जमानत के बाद घर बेच कर हो गया था गायब

Sat, 30 Mar 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी के 19 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 19 साल पहले घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी के 19 साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 19 साल पहले घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

विज्ञापन

 

आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया था। अब 19 साल के बाद फरार आरोपी बलराम सोनी को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट को तामील किया गया है। पूरा मामला 2005 का है, जब चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर निवासी आरोपी बलराम सोनी के विरुद्ध चाकूबाजी के मामले में अपराध दर्ज किया गया था।
 

दुर्ग न्यायालय से आरोपी बलराम सोनी को जमानत मिलने के बाद आरोपी ने अपना पंचशील नगर स्थित मकान बेच दिया और फरार हो गया था। उसके न्यायालय में पेशी पर नहीं जाने के बाद उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में बघेरा में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें