फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर आईटी का छापा, मिले अहम दस्तावेज

Sat, 30 Mar 2024 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

भाजपा नेता अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक हैं जो प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी सड़क,पुल एवं पुलिया सरकारी टेंडर्स का काम करता है। भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के भाई अलग-अलग फर्म में काम करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर आईटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले दुर्ग में भाजपा नेता और बिल्डर्स के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम ने दबिश दी है। भाजपा नेता के पुलगांव में स्थित अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापामारा है जिसमे आईटी के अधिकारियों की टीम आठ गाड़ियों में 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं। छापेमारी में कई डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ अहम दस्तावेज भी मिले हैं आईटी की टीम पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

 

भाजपा नेता अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक हैं जो प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी सड़क,पुल एवं पुलिया सरकारी टेंडर्स का काम करता है। भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के भाई अलग-अलग फर्म में काम करते हैं। वहीं भाजपा नेता चतुर्भुज राठी 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर से भाजपा से टिकट की मांग की थी। लेकिन इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें