फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी रायपुर में गैंगवार: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद,Video

Sat, 19 Oct 2024 04:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में दो गुटों में गैंगवार हुआ है। पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। गैंगवार में जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलाए गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
दो गुटों में जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में दो गुटों में गैंगवार हुआ है। पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। गैंगवार में जमकर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चलाए गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला रायपुर के मौदहापारा इलाके का है।
विज्ञापन


मौदहापारा थाना क्षेत्र में गैंगवार होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के शिकायत के बाद पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। दोनों गुटों में झड़प की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले में पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। दरअसल, युवक अपने दोस्त के साथ बाहर गया हुआ था, मौका मिलते ही आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक ने थाना पहुंचकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने हाथों में कोई नुकीला हथियार से उसके सिर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें