फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश, पुलिस ने असलहों के साथ तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

तीनों आरोपी होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव के बीच किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। कोरबा पुलिस की सजगता से तीनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सायबर सेल और पुलिस की संसुक्त टीम ने तीन शातिर बदमाशों को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव के बीच किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। कोरबा पुलिस की सजगता से तीनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

पकड़े गए आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा, नरेंद्र कुमार चौहान पिता राम प्रसाद चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी डेंगू नाला कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन कोरबा और कोमल पटेल पिता श्यामू पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा के रहने वाले हैं, जिनमें से आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी पिता तोरण गिरी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष पता ग्राम धारा शिव को ऑडिटोरियम घंटाघर के पास सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से अपने पास एक देसी कट्टा के साथ पुलिस ने पकड़ा है। वहीं नरेंद्र कुमार चौहान को अंधरीदाई मंदिर के पास एक देसी कट्टा के पकड़ा गया है। आरोपी कोमल पटेल को राताखार के पास एक देसी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर, दो नग कारतुस के साथ पकड़ा गया है।
 

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुखबिर से थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ घंटाघर के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम   देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गयी और अलग- अलग जगह से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें