राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी ने किया मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी की सुप्रीमो और छत्तीसगढ़ विधानसभा की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य डॉ. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से सिविल लाइंस स्थित राजभवन में मुलाकात की।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। हरिचंदन इसके पूर्व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके के स्थान पर उनकी नियुक्ति हुई है। छत्तीसगढ़ में पदभार लेने के बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के साथ जोगी पार्टी के शीर्ष नेता और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पहली मुलाकात हुई है। दोनों ने गुलदस्ता देकर राज्यपाल को शुभकानाएं दी।