धमतरी जिले के बिरझर चौकी क्षेत्र के ग्राम अंवरी में मारपीट के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिसमे ग्राम के सरपंच और उसके परिवार ने दबंगई दिखाते हुए तीन से चार लोगों की मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
धमतरी जिले के बिरझर चौकी क्षेत्र के ग्राम अंवरी में मारपीट के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिसमे ग्राम के सरपंच और उसके परिवार ने दबंगई दिखाते हुए तीन से चार लोगों की मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिस पर पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बलवा की धारा लगाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि बिरेझर पुलिस चौकी के तहत ग्राम अंवरी में सरपंच पुनेश्वर साहू के भाई के घर के सामने में विद्युत पोल लगा हुआ था। वहीं सरपंच अपनी दबांगई दिखाते हुए विद्युत पोल को वंहा से हटाकर भुनेश्वर साहू के मकान से सटाकर लगाने की तैयारी कर रहा था जिसको लेकर भुनेश्वर ने इसका विरोध किया गया।
विरोध के चलते सरंपच ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पडोसी की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं मारपीट के चलते चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर सरपंच सहित आठ लोगों को बलवा सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।