फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: भाठागांव प्राथमिक शाला में ताला जड़कर पालकों ने किया प्रदर्शन, जर्जर स्कूल को लेकर विरोध

Wed, 26 Jun 2024 04:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

छत्तीसगढ़ सहित धमतरी में शिक्षण सत्र की शुरुआत आज से हो गई है,वहीं पहले दिन जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरी ओर धमतरी जिले के भाठागांव प्राथमिक शाला में ताला जड़कर पालकों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
पालकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सहित धमतरी में शिक्षण सत्र की शुरुआत आज से हो गई है,वहीं पहले दिन जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरी ओर धमतरी जिले के भाठागांव प्राथमिक शाला में ताला जड़कर पालकों ने प्रदर्शन किया और स्कूल की जर्जर हालत को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पालकों को आश्वासन देकर प्रदर्शन को समाप्त करवाया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल करीब 4 साल से जर्जर है,और इस स्कूल में करीब 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। वहीं नए स्कूल भवन की मांग को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं।इसके बाद भी स्कूल भवन को लेकर कोई पहल नहीं किया जा रहा है पालकों ने बताया कि छत का प्लास्टर गिरने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

साथ ही स्कूल में कभी भी बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल शिक्षा विभाग के द्वारा लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जल्द ही स्कूल का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें