फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त, 43 उम्मीदवारों की तरफ से भरे गये 70 नामांकन फार्म

Tue, 31 Oct 2023 05:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

बता दें कि धमतरी विधानसभा से चुनाव लडने के लिए 18 लोगों के द्वारा 28 नामांकन दाखिल किये गये हैं वहीं कुरूद विधानसभा से 17 लोगों के द्वारा 30 नामांकन फार्म जमा किये गये हैं। 
विज्ञापन
ऋषिकेश तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। धमतरी में भाजपा,कांग्रेस,बसपा,आप एंव अन्य दलों सहित निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए 43 उम्मीदवारों की तरफ से कुल 70 नामांकन फार्म भरे गये हैं। वहीं नामांकन प्रकिया के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट में व्यापक तैयारी की गई थी। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे।   

विज्ञापन

बता दें कि धमतरी विधानसभा से चुनाव लडने के लिए 18 लोगों के द्वारा 28 नामांकन दाखिल किये गये हैं वहीं कुरूद विधानसभा से 17 लोगों के द्वारा 30 नामांकन फार्म जमा किये गये हैं। इसी तरह सिहावा विधानसभा से सबसे कम आठ लोगों की तरफ से  12 नामांकन पत्र भरे गये हैं ।

 

गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन के तहत आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा और तीन दिसम्बर को मतों की गणना की जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया है 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और आगामी दो नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें