फडणवीस ने गजनी मूवी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मूवी में हीरो को भूलने की आदत रहती है वैसे ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूलने की बीमारी हो गई है।
धमतरी में भाजपा की नामांकन रैली में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भारत की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है, उन्होंने कहा कि चुनाव का मौसम शुरू हो गया है ये मुझे तब पता चला जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भाषण सुना।
विज्ञापन
फडणवीस ने गजनी मूवी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मूवी में हीरो को भूलने की आदत रहती है वैसे ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूलने की बीमारी हो गई है। पांच साल पहले उन्होंने जो कहा था वह पूरा भूल गए हैं इन पांच सालों में जो वादा किये थे कुछ पूरा नही किये हैं। कांग्रेस ने बस अपनी तिजोरियों को भरने का काम किया है। हार वर्ग के लोगों के सपने को चूर-चूर करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। अगर झूठ बोलने का ओलंपिक का कंपटीशन किया जाए तो भूपेश बघेल की सरकार सभी गोल्ड मेडल जीतेगी।
देवेन्द्र फडणवीस ने धान खरीदी को लेकर कहां सारा पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहता है और मलाई खाती है भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार। प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री से पैसा लेकर धान खरीदी करती है और खुद एक पैसा नहीं लगाती है और खरीदे हुए धन राइस मिल और गोदामों से गायब हो जाते हैं। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ छलावा किया है और धान का घोटाला किया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने शराब घोटाला किया जिसमें 2100 करोड रुपए का घोटाला सामने आया है। वहीं कोयला घोटाला को लेकर कहां कि जब तक कांग्रेस सरकार को गांधी के दर्शन नहीं मिलते हैं यानी की हर नोट जिसमें गांधी की तस्वीर रहती है तब तक कोयले से भरी ट्रक हिलती भी नहीं है।