छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर एक नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत पूरे प्रदेश में हो चुकी है। पूरे प्रदेश में एक नवंबर से ही राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश में दो दिनों में प्रदेश के धमतरी जिले में सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई है।
जिला खाद्य अधिकारी बी.के कोर्राम ने बताया कि जिले में पंजीकृत किसानों से 88 हजार 261 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जोकि प्रदेश के जिला स्तर में धमतरी सबसे ज्यादा है। वहीं इस बार नगरी विकासखंड के बाजार कुर्री डीह और गड़डोंगरी में नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 100 धान खरीदी केंद्र बनाए गए है।
जिसमें दो दिनों में कुल 88 हज़ार 261 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अव्वल नंबर पर है, जिले में लगभग 1 लाख 24 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। इसके अलावा धान की तस्करी को लेकर उन्होंने कहा कि ओडिशा राज्य की सीमा पर सीसीटीवी लगाया गया है,और हर चेक पोस्ट में चेकिंग की जा रही है। वही जिले के नगरी सिहावा इलाके में खराब बारिश और हाथियों के आतंक के कारण इस साल कमजोर धान उत्पादन और कम खरीदी की भी आशंका है।
धान बेचने के लिए जिले 48420 किसानों ने कराया पंजीयन
बलरामपुर रामानुजगंज खरीफ वर्ष 2023-24 में बलरामपुर रामानुजगंज जिला अंतर्गत 11 तहसीलों में 48420 किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है। पिछले वर्ष जहां 42052 किसानों ने पंजीयन कराया था। वही इस वर्ष 6368 किसानों के द्वारा नवीन पंजीयन कराया गया है। धान की कटाई पूरे जिले में चलने कारण अभी समितियां में धान बेचने किसान नहीं पहुंच रहे हैं समितियां में सन्नाटा छाया हुआ है।
गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिला अंतर्गत तहसील चलगली,चांदो,डौरा कोचली, बलरामपुर, रघुनाथनगर,राजपुर,रामचंद्रपुर रामानुजगंज,वाड्रफनगर,शंकरगढ़, सामरी मैं किसानों के द्वारा समिति स्तर पर पंजीयन कराया गया था। जिसका सत्यापन कृषि विकास अधिकारियों के द्वारा किया गया। पिछले वर्ष 44574 किसानों के द्वारा धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया था।
जिले के 11 तहसीलो में से सबसे अधिक राजपुर तहसील में 7661 किसाने ने पंजीयन कराया वही सबसे कम चांदो तहसील के अंतर्गत 1068 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। वहीं चलगली तहसील में 2017, बलरामपुर तहसील म के अंतर्गत 5457, रघुनाथनगर तहसील के अंतर्गत 452,रामचंद्रपुर तहसील के अंतर्गत 4750 एवं रामानुजनगंज तहसील के अंतर्गत 5985 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया है।