बता दें कि धमतरी विधानसभा से चुनाव लडने के लिए 18 लोगों के द्वारा 28 नामांकन दाखिल किये गये हैं वहीं कुरूद विधानसभा से 17 लोगों के द्वारा 30 नामांकन फार्म जमा किये गये हैं।
छत्तीसगढ में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। धमतरी में भाजपा,कांग्रेस,बसपा,आप एंव अन्य दलों सहित निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए 43 उम्मीदवारों की तरफ से कुल 70 नामांकन फार्म भरे गये हैं। वहीं नामांकन प्रकिया के लिए जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट में व्यापक तैयारी की गई थी। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
विज्ञापन
बता दें कि धमतरी विधानसभा से चुनाव लडने के लिए 18 लोगों के द्वारा 28 नामांकन दाखिल किये गये हैं वहीं कुरूद विधानसभा से 17 लोगों के द्वारा 30 नामांकन फार्म जमा किये गये हैं। इसी तरह सिहावा विधानसभा से सबसे कम आठ लोगों की तरफ से 12 नामांकन पत्र भरे गये हैं ।
गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन के तहत आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा और तीन दिसम्बर को मतों की गणना की जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया है 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और आगामी दो नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।