धमतरी के नगरी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सुरक्षाबलोँ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। लगभग दो नक्सली घायल बताए जा रहे हैं ।
धमतरी के नगरी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सुरक्षाबलोँ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। लगभग दो नक्सली घायल बताए जा रहे हैं वही मौके से डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम ने मौके से एक बंदूक, नक्सली वर्दी सहित नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बोराई थाना क्षेत्र के एकावरी के जंगल में 20 से 25 नक्सली होने की सुचना पुलिस को मिली थी। जिसकी सुचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को आते देख फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर कई घंटों तक फायरिंग हुई। इस दौरान नक्सली जंगल का आड़ लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा।
टीम ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन का कहना मुठभेड़ में शामिल सभी नक्सली मैनपुर नआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादी हैं। बहरहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस पार्टी इलाके में अपनी सर्चिंग तेज कर दी है। नक्सली वारदात से निपटने उनकी फोर्स पूरी तरह से तैयार है।