फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: राइस मिल के गोडाउन में लाखों की चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये का सामान बरामद

Tue, 20 Feb 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के भखारा में एक राइस मिल के गोडाउन से लोहे के सामानों को चोरी करने वाले आठ आरोपियों को भखारा पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है, वहीं घटना में इस्तेमाल एक टाटा एस और पिकअप को भी पुलिस ने जब्त किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भखारा में भरत नाहर की राइस मिल के गाडाउन में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के लोहा सहित अन्य सामान को चोर उठा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की।

जिस पर आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की है। बता दें कि पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस की माने तो पकडे गए सभी आरोपी धमतरी के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें