छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिन के प्रवास पर धमतरी पहुंचे थे। वहीं धमतरी के मेनोनाइट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हुए।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिन के प्रवास पर धमतरी पहुंचे थे। वहीं धमतरी के मेनोनाइट स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले करीब 55 करोड के 122 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
बता दें कि धमतरी जिले में कक्षा 10वीं-12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। साथ ही नेशनल खिलाड़ियों एंव स्काउट गाइड सहित 600 बच्चों का सम्मान मुख्यमंत्री ने किया है।
कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा के सांसद सहित जनप्रतिनिधिगण उपास्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया, जिसका सीएम ने बडे रोचक ढंग से बच्चों के सवालों का जवाब दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है,और जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है।