फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में शहीद कमलेश साहू को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

Thu, 14 Dec 2023 12:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कमलेश का आज अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे। जहां उन्होंने जवान के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में तैनात जवान कमलेश साहू के बलिदान के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। साहू सक्ती जिले के हसौद के रहने वाले थे। जो 13 दिसंबर को आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन


शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात करने छत्तीसगढ़ राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। शहीद कमलेश साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नारायणपुर के अमदाई खदान के तरफ सर्चिंग के लिए जवान गए हुए थे।

तभी नक्सलियों ने रास्ते में आईईडी बम बिछा कर रखा था। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीएएफ 9वीं बीएन का जवान कमलेश साहू शहीद हो गया। आज हसौद गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें