फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में शराब की सील पैक बोतल से निकला मरा हुआ मेंढक, सरकारी देशी मदिरा दुकान से खरीदी थी

Mon, 24 Oct 2022 04:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

ग्राहकों में इसे लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि देसी शराब बनाने वाले ठेकेदार की विभाग को जांच करानी चाहिए। ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करें। यह जांच की विषय हैं कि इस तरह से कैसे सीलबंद बोतल में मृत मेंढक मिला है। 
 
विज्ञापन
देशी शराब की सीलबंद बोतल में मिला मरा हुआ मेंढक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सील पैक शराब की बोतल से मरा हुआ मेंढक मिला है। एक ग्राहक जब दुकान से शराब खरीद कर घर ले गया और उसे खोला तो इसका पता चला। इसके बाद वह फिर दुकान आया और सेल्समैन से शिकायत की। इसके बाद उसे बदलकर दूसरी बोतल दी गई। ग्राहक ने यह देशी शराब की बोतल सरकारी दुकान से खरीदी थी। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला हरदी बाजार क्षेत्र का है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, एक युवक हरदी बाजार में संचालित सरकारी मदिरा दुकान से शराब के तीन क्वाटर खरीद कर ले गया था। बोतल पूरी सील पैक थी और अंदर मरा हुआ मेंढक तैरता दिख रहा था। इस पर ग्राहक बोतल लेकर वापस शराब की दुकान पर पहुंचा। इसके बाद तो उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। शिकायत करने के बाद सेल्समैन ने बोतल वापस ली और ग्राहक को दूसरी शराब की बोतल दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान के सेल्समैन ने बताया कि शराब की पेटी वेयरहाउस से आती है। उसे स्कैन कर ग्राहक को दिया जाता। इस तरह की घटना पहली बार उसकी शराब दुकान में आई है। वहीं ग्राहकों में इसे लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि देसी शराब बनाने वाले ठेकेदार की विभाग को जांच करानी चाहिए। ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करें। यह जांच की विषय हैं कि इस तरह से कैसे सीलबंद बोतल में मृत मेंढक मिला है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें