फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: होटल व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव, पास ही बाइक पड़ी मिली

Sat, 29 Oct 2022 01:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि अभी तक हत्यारों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। होटल व्यावसायी कब घर से निकला था। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी में होटल व्यावसायी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में एक होटल व्यावसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही युवक की बाइक भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानपुर निवासी रोमन नेताम (31) मोहला में एक छोटे से होटल का संचालक था। उसका शव शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पानाबरस के पिपरखार रोड के पास मिला है। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बाइक के नंबरों के आधर पर युवक की शिनाख्त की जा सकी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यावसायी की हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी वाय.अक्षय कुमार, एडिशनल एसपी पुपलेश पात्रे, एसडीओपी अर्जुन कुर्रे सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच जारी है। एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि अभी तक हत्यारों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। होटल व्यावसायी कब घर से निकला था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें