फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कबीरधाम में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस ने डिटेल के साथ जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Mon, 10 Jun 2024 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले एक महिला का शव का मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि किसी को उसके बारे में जानकारी हो तो संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचना अभी तक नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना क्षेत्र के बिराइनबाह के चितवा तालाब रोड किनारे एक महिला का शव मिला। शव करीब 24 घंटे पुराना है। शव पर चोट के निशान हैं। शव को देखकर लगता है कि महिला की उम्र करीब 28 से 30 साल रही होगी। रंग सांवला है। ऊंचाई लगभग पांच फीट है। फिरोजी रंग का घाघरा-चोली पहने हुए है।

दोनों हाथों में पीली गुलाबी रंग की चूड़ी, दोनों पैरं में काले रंग का धागा, दोनों पैरों में बजारू पायल, गले में बजारू मंगलसूत्र पहन रखा है। यदि मृत महिला के संबंध में कोई जानकारी है तो थाना प्रभारी कुकदूर के मोबाइल नंबर 7987547241, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479192499 से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें