छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग में कार्यरत एक रेंजर ने रसोइये के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य किया है।
घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने रेंजर पर धारा 377 तथा अजा-जजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (1-3), 3 (2-7) के तहत अपराध पंजीबद्घ कर लिया गया है।
सीजीखबर के अनुसार वहां के केवली गांव में रहने वाला एक युवक रामानुजगंज के अधेड़ रेंजर शेख आरिफ खान के यहां काना बनाने का काम करता था।