फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गायब हो गया बिजली खम्भा: इस तरह से पार किया शातिर चोर; CCTV से खुला राज, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

Wed, 13 Mar 2024 05:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में रात के समय पांच चोरों ने गैस कटर के मध्यम से एक बिजली खम्भा को पार कर दिया। सुबह होते सीसीटीवी से इसका राज खुला। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के सब स्टेशन के आगे सरोना में लगे शासकीय बिजली खम्भे पर शातिर चोरों की नजर पड़ी गई। चोरों ने बड़ी ही सावधानी से खम्भे को काटकर पार कर दिया। आसपास के लोगों ने सुबह देखा, तो पाया गया कि रातों-रात बिजली खम्भे को किसी चोर ने पार कर दिया है। पांच चोरों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। चोर गैस कटर,आक्सीजन सिलेंडर लेकर घटना स्थल सब स्टेशन के आगे सरोना में शासकीय बिजली खम्भे काटकर पार कर दिए। 

विज्ञापन


मामले में सहायक अभियंता प्रवीण कुमार साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही खोजबीन शुरू की। मामले में मुखबिर लगाए गए। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस को  आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। 

 पुलिस ने आरोपियों और घटना में शामिल गाडी का खोजबीन कर पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन,गैस कटर, दो नग सिलेंडर और चोरी के बिजली खंभा कटे हुए पांच नग को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपीगण 

  • श्रीराम यादव 20 साल, खमतराई रायपुर
  • शिव मंगल सिंह 19 साल, खमतराई रायपुर
  • राजनारायण सिंह टेंगहर 25 साल, खमतराई रायपुर
  • करण निषाद 19 साल, बीरगांव रायपुर
  • अनिल निषाद 19 साल बीरगांव रायपुर  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें