फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर में एक युवक ने पहले प्रेमिका को उतारा मौत के घाट फिर कर ली आत्महत्या

Thu, 14 Jul 2022 03:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि घटना शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बांधवापारा इलाके में मंगलवार रात हुई। कमलेश कुमार साहू (28) ने अपनी प्रेमिका अर्चना साहू (28) की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर बेवफाई के संदेह में अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी इसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि घटना शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बांधवापारा इलाके में मंगलवार रात हुई। कमलेश कुमार साहू (28) ने अपनी प्रेमिका अर्चना साहू (28) की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कमलेश कुमार साहू ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका अर्चना साहू पर उसके किराए के घर में हथौड़े और ब्लेड से हमला किया और फिर खुद को फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

गिरिपुंजे ने बताया कि कमलेश और अर्चना दुर्ग जिले के एक ही गांव के निवासी थे। अर्चना रायपुर में आपातकालीन सेवा 112 में कार्यरत थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि कमलेश अर्चना पर संदेह करता था और शायद शक की वजह से ही उसने अर्चना की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें