फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में कोविड के 34 नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

Thu, 21 Oct 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि एक कोरोना मरीज की मौत के साथ मरने वालों की संख्या अब 13,571 हो गई है। राज्य में रिकवरी की संख्या 9,91,979 तक हो गई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 185 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना वायरस के 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे राज्य में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 10,05,735 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एक कोरोना मरीज की मौत के साथ मरने वालों की संख्या अब 13,571 हो गई है। एक दिन में 17 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 19 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। उसके बाद रिकवरी की संख्या 9,91,979 तक हो गई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 185 एक्टिव केस हैं।

दुर्ग जिले में सात नए मामले दर्ज किए गए, जांजगीर-चांपा जिले में पांच, रायगढ़ जिले में चार मामले दर्ज किए गए। रायपुर में तीन नए मामले दर्ज किए गए और कोरबा ने अन्य जिलों में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। 16 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक दिन में 21,875 नमूनों की जांच की गई। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना वायरस परीक्षणों की संख्या 1,34,58,035 हो गई है। छत्तीसगढ़ के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं:
विज्ञापन


मामलें                             संख्या
सकारात्मक मामले          1005735 
नए मामले                      34
मरने वालों की संख्या       13571
ठीक हुए मरीज               991979
सक्रिय मामले                 185
कुल परीक्षण                  13458035

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें