फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना वायरस के 135 नए मामले, एक युवक की मौत

Thu, 05 Aug 2021 08:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1002735 हुई
  • रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,751 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की हुई पुष्टि
विज्ञापन
corona death - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 135 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और एक मरीज की मौत हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 1002735 हो गई है। राज्य में बुधवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 59 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूरा किया।  

विज्ञापन


रायपुर जिले से नौ, दुर्ग से छह, बालोद से चार, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से चार, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 14, सरगुजा से एक, कोरिया से चार, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से दो, जशपुर से 10, बस्तर से सात, कोंडागांव से चार, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से तीन, कांकेर से 20, नारायणपुर से दो और बीजापुर से तीन मामले सामने आए।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1002735 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें 9,87,298 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 1906 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 13,531 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,751 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में 3138 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें