फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस: बीजेपी MLA के खिलाफ की शिकायत, कहा- रिकेश ने लखमा का अपलोड कर दिया ऐसा वाला वीडियो

Fri, 12 Apr 2024 10:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकवा-शिकायत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी चुनाव आयोग के दरवाजे पर दस्तक दे रही है।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक रिकेश सेन, पूर्व मंत्री कवासी लखमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकवा-शिकायत का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी चुनाव आयोग के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। अपनी फरियाद सुना रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आज शुक्रवार को बीजेपी विधायक रिकेश सेन के खिलाफ शिकायत की। मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन





कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के नेताओं ने शिकायत में कहा कि पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने 6 अप्रैल 2024 को वैशाली नगर के चुनावी सभा में बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ अनर्गल और बेबुनियाद बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। ये आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। 
विज्ञापन



विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआईए पिछले 11 वर्षों से झीरम घाटी घटना की जांच कर रही है और आज तारीख तक कोटा के कांग्रेस विधायक लखमा के विरूद्ध झुठा और निराधार आरोप भाजपा के प्रतिनिधि और वैशाली नगर के विधायक सेन ने लगाया है, जो असत्य और घृणित आरोप है। सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करने और छवि धूमिल करने की नियत से उक्त झूठा आरोप सार्वजनिक क्षेत्र में लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध घृणा की भावनाये लोगों के बीच उत्पन्न करने की नियत से लगाया है जो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के अन्तर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। 

ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, राम गिडलानी, पूजा देवांगन, नरेश गड़पाल, लक्ष्मी देवांगन, प्रेमलता बंजारे, राम शंकर सोनकर उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें