फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: सीमेंट के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का सरकार पर हमला, लूटखसोट का लगाया आरोप

Wed, 11 Sep 2024 08:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में मकान निर्माण सामग्रियों, विशेषकर सीमेंट के दामों में भारी वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लूटखसोट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में मकान निर्माण सामग्रियों, विशेषकर सीमेंट के दामों में भारी वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लूटखसोट का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में कांग्रेस भवन कोंडागांव में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार की लापरवाही और संरक्षण के चलते सीमेंट के दाम अचानक 260 रुपये से 310 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। यह वृद्धि गरीब और मध्यम वर्ग के सपनों पर सीधा हमला है। पार्टी ने इसे भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का परिणाम बताया है। कांग्रेस ने मांग की है कि सीमेंट की कीमतों में की गई 50 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।

इसके अलावा कांग्रेस ने रेत, स्टील, और अन्य निर्माण सामग्री की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि का मुद्दा उठाया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने रियल एस्टेट और पीएम आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला है, जिससे रोजगार और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने भाजपा सरकार से सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें