फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय ने दिल्ली में की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात: नक्सल ऑपरेशन और छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट पर हुई चर्चा

Tue, 25 Jun 2024 03:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM vishnudeo met to PM Narendra Modi in Delhi: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज यानी मंगलवार को संसद भवन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम साय ने दिल्ली में की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM vishnudeo met to PM Narendra Modi in Delhi: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज यानी मंगलवार को संसद भवन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनायें दी। इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को प्रदेश के बस्तर संभाग में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया कि विजन निर्माण राज्य नीति आयोग की ओर से किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर  को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विगत छह महीने में नक्सल विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन


नियद नेल्लानार योजना की दी जानकारी
सीएम ने नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव)के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने करने, शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं। भविष्य में 29 कैंपों को शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें