फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: आदिवासी आरक्षण कटौती पर CM भूपेश बोले-भाजपा के पापों को ढो रहे, सुधार के लिए विशेष सत्र बुलाया

Tue, 15 Nov 2022 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 प्रतिशत था, जो अब घटकर 20 प्रतिशत हो गया है। इसके बाद से आदिवासी वर्ग राज्य सरकार से नाराज है। हालांकि मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। 
विज्ञापन
डोंगरगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण कटौती पर हंगामा जारी है। एक ओर जहां मंगलवार को पूरे प्रदेश में आदिवासी समाज प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ दौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, भाजपा के पापों को हम लोग ढो रहे हैं। सुधार करने के लिए एक और दो तारीख को विशेष सत्र बुलाया गया है। इसे ठीक कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...आदिवासी आरक्षण में कटौती का विरोध: आदिवासियों ने रायपुर-जबलपुर हाईवे किया जाम, राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन


डोंगरगढ़ विधानसभा के घुमका और बेलगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। पारदी जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने घुमका ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने और पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिए। 

घुमका में की घोषणाएं

  • घुमको बनेगी नगर पंचायत। 
  • घुमका में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
  • घुमका को तीन महीने में पूर्ण तहसील क्रियान्वयन करने की घोषणा।
  • बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
  • रुसे बांध से नहर लाइनिंग की घोषणा।
  • घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।
  • तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार की घोषणा।
  • जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग के कार्य की घोषणा।
  • हडुवा, खारा और मुरमुंदा में हाई स्कूल से हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन।

यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: सीएम बघेल का दो दिवसीय दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, डोंगरगढ़ को दी सौगात

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने लोगों से पराली नहीं जलाने की अपील की
घुमका से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेलगांव पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि, समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं। किसानों, वनांचल मे रहने वाले आदिवासी भाइयों, किसान, भूमिहीन मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों ने पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। कहा कि उपयोग से अधिक पैरा को गौठानों में दान करें। इस पैरे का इस्तेमाल गौठानों में मवेशियों को चारा खिलाने के लिए किया जा सकता है।

बेलगांव में यह घोषणाएं की

  • ग्राम बेलगांव में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण किया जाएगा। 
  • देवकट्टा जलाशय की नहरो का सीसी लाइनिंग का कार्य करवाया जाएगा।
  • कुकरापाट जलाशय का निर्माण कराया जाएगा। 
  • मुढ़ीपार में पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। 
  • टोला गांव में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी।
  • हाई स्कूल गाड़ाघाट व घोटिया के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करेंगे।
  • हायर सेकेंडरी स्कूल टोला गांव जो हाई स्कूल भवन में संचालित है, उसके लिए दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। 
  • ठेलकाडीह के हायर सेकेंडरी स्कूल में भी दो अतिरिक्त कमरे बनवाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें