सीएम भूपेश ने जन्मदिन पर काटा डेढ़ सौ फीट लंबा केक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। कलेक्टोरेट के सामने मल्टी लेवल पार्किंग इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम ने 430 किलोग्राम का केक काटा। सीएम ने कहा कि इस तरह का केक बनाकर मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आप सबका शुक्रिया।
इस केक को बेकिंग और आइसिंग डिवीजन के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से तैयार किया। इस पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं और सीएम बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है। इस दौरान सीएम ने केक बनाने वाले टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखाया।
सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे , बालोद विधायक संगीता सिन्हा और इसी क्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।
सीएम भूपेश बघेल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।