फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: स्कूल के पास बेचते थे नशीली दवाएं, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Thu, 24 Aug 2023 12:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

स्कूल परिसर के पास नशीली दवाओं को बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नशीली दवाएं बरामद की हैं।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में पुलिस ने स्कूल परिसर के पास नशीली दवाई बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किये गए युवकों से पुलिस ने नशीली दवा बरामद की है। 

विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के कब्जे से एक हरे व काले रंगे के झोले के अंदर छह पैकेट में कुल 1440 स्पॉस पीवॉन कैप्सूल, नगद 120 रुपये, मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं, खाद्य एवं औषधि निरीक्षक विनय ठाकुर द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपी त्रिलोचन बघेल (24) निवासी ग्राम रामपाल खालेपारा, थाना बस्तर और प्रकाश राव उर्फ चारू (26) निवासी प्रवीर वार्ड पनारापारा लालबहादुर स्कूल के पास को पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम ने जवाहर नगर वार्ड स्थित मेटगुड़ा रेलवे स्कूल के पास से दो लड़कों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में सभी ने अपना नाम पता बताते हुए जगदलपुर का निवासी होना बताया। हालांकि पुलिस ने नशीली दवाई बेचने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें