फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: नक्सलियों से बातचीत के लिए सीएम बघेल तैयार, लेकिन रखी ये शर्त

Thu, 19 May 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से वार्ता के मुद्दे पर आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने नक्सलियों को संविधान का पाठ पढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा पहुंचे जहां उन्होंने नक्सली समस्या और उनसे बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया। बघेल ने कहा कि नक्सलियों से  बातचीत के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं। मैं कहीं भी बोलने के लिए तैयार हूं, अगर उन्हें भारतीय संविधान में विश्वास है। बस शर्त यह है कि भारत का नागरिक होने के नाते भारतीय संविधान पर भरोसा हो।

विज्ञापन


इससे अच्छा वातावरण बस्तर में नहीं हो सकता: बघेल
सुकमा में प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि इससे अच्छा वातावरण बस्तर में नहीं हो सकता। जिस सुकमा में नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी, अब वहां से वे काफी पीछे हट चुके हैं। अब यहां नक्सलियों का प्रभाव काफी कम हो चुका है और मीडिया से बेहतर कोई नहीं जानता। नक्सली बात करना चाहते हैं तो हमारे द्वार हमेशा खुले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें