फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम बघेल समेत मंत्रियों व विधायकों ने डाला वोट, सबसे पहले भाजपा विधायक ने किया मताधिकार का प्रयोग

Mon, 18 Jul 2022 01:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की तैयारी रविवार को ही पूरी कर ली गई थी। 
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हाे गया। यहां सबसे पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वोट डाला। 

 

अधिकारियों के मुताबिक, मतदान की तैयारी रविवार को ही पूरी कर ली गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने बताया, सुबह स्ट्रांग रूम से मत पेटी को पूरी सुरक्षा में निकालकर मतदान केंद्र में पहुंचाया गया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक मोहित केरकेट्टा और विपक्ष के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने बताया कि दोनों विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से से निकालकर उसके खाली होने को पुष्टि कराई गई। उन्होंने बताया,  चुनाव में एक सांसद के मत का मूल्य 700 है, जबकि छत्तीसगढ़ के विधायकों का मत मूल्य 129 है।

इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने भी मतदान को लेकर मॉक ड्रिल की थी। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71, भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें