फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: सीएम बघेल पहुंचे राजनांदगांव, सामाजिक कार्यक्रम में हुए शामिल, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Sun, 10 Sep 2023 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज कोसरिया यादव महासभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और यादव समाज के सामाजिक बंधु मौजूद रहे। 

 


इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों के इंडिया को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग संगठन के लोग यदि इंडिया रहता है तो उनको तकलीफ होती है तो उसको भारत बोलते हैं, इसके पहले जितने थे लखड़े साहब ने बढ़िया बताया था स्टार्टअप इंडिया से लेकर खेलो इंडिया तक सारे अगर उनको तकलीफ है अगर संगठन भारत रख ले तब क्या नाम रखेगा।

 

आप जितने नोट रखे हो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जितने अधिकारी हैं आईएएस आईपीएस है उनका क्या बोलेंगे। इतनी संकुचित मानसिकता नहीं होनी चाहिए,कोई भारतवर्ष कहते हैं, हिंदुस्तान इंडिया हुआ यह हमारे देश का नाम है हमें गर्व होना चाहिए तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें