फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: जिला कार्यालय में तैनात बाबू ने साथी महिला के साथ की छेड़छाड़, कलेक्टर ने की ये कार्रवाई

Wed, 28 Feb 2024 08:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी के कार्यालय में काम करने वाले बाबू ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिला कार्यलय में तैनात एक महिला के साथ उसी कार्यालय के बाबू ने छेड़छाड़ की। महिला ने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की शिकायत सुकमा कलेक्टर को एक पत्र के माध्यम से दी। शिकायत के बाद सुकमा कलेक्टर द्वारा सीनियर बाबू को वहां से हटाकर जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ लैंगिक उत्पीड़न के आरोपी जनपद पंचायत सुकमा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 एसएम शर्मा को कलेक्टर हरीश एस ने जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है। यह समिति सात दिन के भीतर अपना प्रतिवेदन सौंपेगी। कलेक्टर हरीश एस द्वारा इस मामले के संज्ञान में आने पर छिंदगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय पर जांच नहीं होने पर नई चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें