फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: मारपीट से तंग युवक का पेड़ पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने छप्पर पर कूदा, VIDEO वायरल

Tue, 25 Oct 2022 03:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

हालांकि अभी तक युवक का नाम और उसे पीटने वाले को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
जशपुर में मारपीट से तंग युवक ने पेड़ पर चढ़कर नीचे छलांग लगाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। पहले तो वह पेड़ पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनके सामने ही घर के छप्पर पर कूद पड़ा। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पूरी घटना का वीडियो वायरल है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव क्षेत्र के ढोढ़ीटिकरा गांव में एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इससे परेशान होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगा। यह देखकर गांव के लोग एकत्र हो गए और उसे समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक मानने के लिए तैयार नहीं था। यह देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन




युवक की हालत गंभीर
पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिसकर्मी लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन इसी बीच युवक ने ऊपर से छलांग लगा दी। इसके चलते वह सीधे अपने घर के छप्पर पर जा गिरा और उसे तोड़ते हुए दीवार से फंस गया। यह देख पुलिसकर्मी उसे तत्काल ही स्थानीय पत्थलगांव अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर जानकारी जुटा रही पुलिस
हालांकि अभी तक युवक का नाम और उसे पीटने वाले को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। युवक के होश में आने का इंतजार है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक पेड़ पर चढ़कर हंगामा करते और फिर छप्पर पर कूदता दिखाई दे रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें