फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' से खिलवाड़ का वीडियो: पेड़ पर लटके कोबरा से खेल रहा था युवक, लोगों ने मना किया तो हाथ में लपेटा और...

Mon, 10 Apr 2023 03:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

सांप होने की खबर पर सर्प मित्र द्वारिका कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित कर सोननदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, कि कोबरा या किसी वन्य प्राणी के साथ ऐसा न करें। 
 
विज्ञापन
हाथ में कोबरा को लपेटे युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कोबरा सांप से खिलवाड़ करना एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। युवक के खिलवाड़ा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पेड़ से लटके कोबरा को युवक पहले तो डंडे से परेशान करता है। जब वह नीचे गिरता है तो पकड़कर हाथ में लपेट लेता है। इस दौरान ग्रामीण उसे मना करते हैं, लेकिन फिर भी नहीं मानता। बाइक स्टार्ट कर जैसे ही जाने लगता है, सांप से उसे डस लेता है। 

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला गौरेला क्षेत्र के पकरिया गांव का है। यहां पर करीब 10 दिन पहले गांव के ही रहने वाले ईश्वर सिंह गोंड की सांप के डसने से मौत हो गई थी। घटना का वीडियो अब सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है, ईश्वर सिंह गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ पर बैठे कोबरा को डंडे के सहारे नीचे उतारने की कोशिश करता है और छेड़ रहा था। इस दौरान ग्रामीण उसे ऐसा करने से मना करते हैं, लेकिन ईश्वर नहीं मानता। सांप नीचे उतरता है तो ईश्वर उसे हाथ में लपेट लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कोरबा ने ईश्वर को डस लिया। इसके बाद सांप वहां से निकलकर भाग गया। वहीं ईश्वर को जमीन में गिरता देख परिजन दौड़े और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर सांप होने की खबर पर सर्प मित्र द्वारिका कोल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित कर सोननदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है, कि कोबरा या किसी वन्य प्राणी के साथ ऐसा न करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें