फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : लड़कियों की आवाज निकालकर युवाओं को बनाता था ठगी का शिकार, ऐसे धरा गया

Wed, 22 Sep 2021 08:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

गुरुग्राम का एक युवक जब ठगी का शिकार हुआ तो उसने पुलिस मुख्यालय में शिकायत कर दी। क्या था ये पूरा मामला जानिए। 
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक शातिर ने पिछले तीन साल में देश के कई लोगों को शादी के नाम पर ठग लिया। शादी का झांसा देकर ठगने वाला यह शातिर पहले अखबार में विज्ञापन देता। दिए नंबर पर कॉल करने पर लड़की की आवाज में बातें कर उन्हें फंसाता और बाद में खाते में रुपये ट्रांसफर कराता था। 

विज्ञापन


गुरुग्राम का एक युवक जब ठगी का शिकार हुआ तो उसने पुलिस मुख्यालय में शिकायत कर दी। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवक की शिकायत पर रायगढ़ कोतवाली ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस धोखेबाज को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। खास बात ये है कि उसने यूट्यूब-इंटरनेट की मदद से लड़कियों की आवाज निकालना सीखा था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम निवासी एक युवक ने छत्तीसगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दी कि साल 2019 में उसने अखबार में मैरिज ब्यूरो का एक विज्ञापन देखा। दिेए गए नंबर पर कॉल करने पर भावना नाम की महिला से बात हुई। इसके बाद किसी करुणा दुबे के बारे में बताया कि वह विधवा है और नौकरी करती है। रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2000 रुपये खाते में जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने करुणा दुबे से बता करवा दी। 
विज्ञापन


बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और करुणा दुबे ने युवक को बताया कि उसके बच्चे नहीं हैं। भावना रोजाना कॉल करती थी और जल्द शादी करने की बात कहती थी। वह किसी न किसी बहाने रुपये मांगती रही। उसकी बातों में आकर युवक ने तीन बार में 40 हजार रुपए खाते में जमा करा दिए। एक बार इस महिला ने बहन और भांजी का एक्सीडेंट होने और इलाज के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे। जब युवक ने रुपयों का इंतजाम नहीं होने की बात कही तो महिला ने मोबाइल स्विच ऑफ कर बातचीत बंद कर दी। 

शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक खाते के जरिए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि नंबर किसी जीतू महानंद के नाम पर है। वह मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर का रहने वाला है और बिलासपुर के तेलीपारा में रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस उसे रायगढ़ लेकर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले रायगढ़ में मैरिज ब्यूरो संचालित कर लोगों से धोखाधड़ी करता था। इसके बाद बिलासपुर चला गया और वहां भी ठगी का धंधा करने लगाा। इस बार उसने लड़की की आवाज निकालकर ठगी का तरीका अपनाया। पुलिस को बताया कि यूट्यूब, इंटरनेट की मदद लेकर काफी प्रैक्टिस कर उसने लड़की की आवाज निकालना सीखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें