फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोंडागांव में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए, कई घायल, हथियार बरामद

Tue, 01 Jun 2021 04:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर

सार

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो नक्सली ढेर हो गए। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए और कई घायल हो गए हैं। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि कोंडागांव जिले के भंडरापाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को कोंडागांव और कांकेर जिले की सीमा में ‘उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी’ के नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों को राजपुर, भंडरापाल और तिमनार के जंगल में रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जब कोंडागांव डीआरजी के जवान भंडरापाल गांव के जंगल में थे तब दोपहर करीब 12.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग
सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल, एक .303 रायफल और 12 बोर की तीन बंदूक बरामद की गईं।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल हुए हैं। नक्सलियों की खोज में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुंदरराज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली रही थी। जानकारी के बाद लगातार सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें