फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर चिड़ियाघर में लड़ाई में बाघिन की मौत

Wed, 06 Apr 2022 05:05 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बिलासपुर

सार

बाघ ने दो कक्षों के बीच का फाटक तोड़ दिया और बाघिन के आश्रय में घुस गया जिससे आपस में भिड़ंत हो गई। भैरव ने चेरी को उसकी गर्दन से पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक चिड़ियाघर में एक अन्य बड़े बाघ के साथ लड़ाई में एक बाघिन की मौत हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि  चेरी नाम की बाघिन सोमवार सुबह कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन के बाड़े में अपनी कोठरी में मृत पाई गई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उसकी मौत होने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के अधीक्षक संजय लूथर ने बताया कि घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। बाघ भैरव और बाघिन चेरी को एक दूसरे से सटे अलग-अलग कक्षों में रखा गया था। 

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाघ ने दो कक्षों के बीच का फाटक तोड़ दिया और बाघिन के आश्रय में घुस गया जिससे आपस में भिड़ंत हो गई। अधिकारी ने कहा कि भैरव ने चेरी को उसकी गर्दन से पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चेरी को 2011 में एक पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र के नागपुर के एक चिड़ियाघर से कानन पेंडरी लाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सतर्क होने के बाद वरिष्ठ वन अधिकारी चिड़ियाघर पहुंचे और शव परीक्षण के बाद बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें