फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता

Sun, 21 Aug 2022 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

 बीजापुर में नक्सलियों द्वारा अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या करने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह यहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली बामन पोयम को सड़क पर मृत पाया गया। बामन पोयम कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से लापता हो गया था।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या करने की घटना सामने आई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव की है। रविवार सुबह यहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली बामन पोयम को सड़क पर मृत पाया गया। गौरतलब है कि मृतक बामन पोयम कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से लापता हो गया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि, बायम पोयम ने तीन महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पोयम माओवादी जनमिलिशिया का सदस्य था। उसने 30 मई को बीजापुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वह पुलिस लाइन क्षेत्र में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह पुलिस लाइन से लापता हो गया था। जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की गई थी और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही थी। रविवार सुबह उसका शव भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव के पास एक सड़क के किनारे पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोयम के शरीर पर धारदार हथियारों से बने चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह नक्सलियों का काम लगता है, लेकिन जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें