फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawardha: नौकरी करने के लिए कहा तो पिता को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला; बेटा गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 05:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

पिता की बातों से भड़के युवक ने गुस्से में आकर उनको डंडे से पीट दिया। पिटाई के दौरान सिर पर चोट लगने से पिता मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। 
विज्ञापन
वारदात की सूचना के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में मंगलवार रात एक युवक ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने खाली बैठे बेटे को कुछ काम करने के लिए कहा था। जिससे घर का खर्चा चल सके और उन्हें भी मदद मिल सके। यह बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी की उसने पिता की हत्या ही कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन




पिता ने काम-धंधे के लिए बोला तो हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, शंभूपिपर गांव निवासी चारू सिंह बैगा (19) कोई काम नहीं करता था। इस पर पिता मंगल सिंह उसे कुछ रोजगार करने के लिए अक्सर बोलते रहते थे। जिससे परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके। मंगलवार रात भी उन्होंने चारू को काम-धंधे के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर वहां रखा डंडा चारू से उठाया और पिता पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई
परिजनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले कि उसे रोक पाते मंगल सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी चारू सिंह बैगा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें