फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़:रामलला दर्शन योजना की दूसरी ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना;CM साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Wed, 14 Feb 2024 02:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 7 से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 7 से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन

 

इस दौरान सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की रामलला दर्शन योजना के तहत दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन आज अयोध्या के लिए रवाना हो गई है। इसमें एक हजार 300 रामभक्त रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा मौजूद थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें