फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School holiday News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा और दिवाली पर 6-6 दिन की छुट्टी,कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित

Thu, 12 Oct 2023 02:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh School holiday News: इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अवकाश को लेकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh School holiday News: छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है। कुल 64 दिनों तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस महीने से त्योहारी छुट्टी शुरू हो गई है। दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। अवकाश को लेकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। विभागीय आदेशानुसार प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


राज्य शासन ने शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दीपावली और दशहरा पर छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए भी आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में 64 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इसमें  छह दिनों तक दशहरा की छुट्टी और छह दिन तक दीपावली पर अवकाश रहेगा। वहीं छह दिन की शीतकालीन छुट्टी और 45 दिन ग्रीष्मकालीन छुट्टी भी शामिल है।

ये है छुट्टी का शेड्यूल
प्रदेश में 23 अक्टूबर से छुट्टी शुरू हो जाएगी। दशहरे पर स्कूलों में 23 से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा शीतकालीन 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन छुट्टी 1 मई 2024 से 15 जून 2024 तक स्कूलों में में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें