फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भूतपूर्व सैनिकों के मेघावी बच्चों को मिलेगा छात्रवृत्ति योजना का लाभ, सैनिक कल्याण बोर्ड ने मंगाए आवेदन

Fri, 15 Sep 2023 12:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे जो कक्षा छठवी से बारहवीं तक 71 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स इस योजना के लाभ ले सकेंगे। वहीं स्नातक की डिग्री करने वाले विद्यार्थी जो 60 प्रतिशत से अधिक अंक ले हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के मेघावी बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे जो कक्षा छठवी से बारहवीं तक 71 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स इस योजना के लाभ ले सकेंगे। वहीं स्नातक की डिग्री करने वाले विद्यार्थी जो 60 प्रतिशत से अधिक अंक ले हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन


इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि रायपुर संभाग के भूतपूर्व सैनिकों का पंजीयन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में करा चुका हैं, वे अपने बच्चों के छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पहले भाग में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को तय की गई है। दूसरे भाग मे यह तिथि 10 से 25 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर में अपने सभी दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें