फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रिटायर्ड IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB का अतिरिक्त प्रभार: पहले मिली थी ये जिम्मेदारी

Tue, 11 Apr 2023 07:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रिटायर्ड आईपीएस डीएम अवस्थी को छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
रिटायर्ड IPS डीएम अवस्थी को EOW और ACB का अतिरिक्त प्रभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिटायर्ड आईपीएस डीएम अवस्थी को छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB में पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में  सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में अवस्थी के ओएसडी का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से ये आदेश लागू होगा। ईओडब्लू और एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर आईपीएस डीएम अवस्थी 31 मार्च 2023 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट होने के 24 घंटे के भीतर ही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी थी। राज्य सरकार ने उन्हें पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रिक्त असंवर्गीय पद पर संविदा नियुक्ति दी है।

इस संबंध में शासन के गृह विभाग ने संविदा नियुक्ति का आदेश भी जारी किया था। खुद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया था। रिटायर होते ही उन्हें नौकरी मिल गई। हालांकि यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। छत्तसीगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग की ओर से 31 मार्च को जारी आदेश में डीएम अवस्थी को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रिक्त असंवर्गीय पद संविदा नियुक्ति दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


1986 बैंच के आईपीएस ऑफिसर
हालांकि इस बात की चर्चा बहुत पहले से ही चल रही थी कि अवस्थी के रिटायर होने पर सरकार उन्हें दोबारा मौका देगी और हुआ भी ऐसा ही। 1986 बैंच के आईपीएस अवस्थी तीन साल तक प्रदेश के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी संभाली। तीन महीने पूर्व ही उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था। वे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एसपी और आईजी रह चुके हैं।  ब्यूरोक्रेसी में उनकी अच्छी पकड़ और बेहतर काम करने वाले ऑफिसर की केटगरी में रखा जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें