फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : बिलासपुर सेंट्रल से उत्तराखंड के जज को भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 50 करोड़ की फिरौती

Tue, 01 Nov 2022 05:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुष्पेंद्र चौहान ने पहले भी कई राज्यो के मुख्यमंत्री, राज्यपाल को धमकी भरा पत्र भेज चुका है। वर्तमान में पुष्पेंद्र चौहान बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद है। नैनीताल पुलिस को जो पत्र मिला है उसमें भेजने वाले का नाम आईजूनआर लिखा हुआ है, लेकिन उसमें जो शब्द हैं वह पहले पुष्पेंद्र चौहान के भेजे गए पत्र से हुबहू मिलते हैं। 
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंची उत्तराखंड पुलिस पोस्ट ऑफिस में मामले की जांच करने गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने उत्तराखंड के जज को धमकी भरा पत्र भेजकर 50 करोड़ की फिरौती मांगी है। पत्र मिलने के बाद नैनीताल के मल्लीताल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस सोमवार को बिलासपुर पहुंची थी। जेल से पत्र कैदी डकैत पुष्पेंद्र चौहान ने लिखा था। उससे हेंडराइटिंग भी मैच हुई है। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और नैनीताल पुलिस जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि धमकी भरा पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जज को प्राप्त हुआ है। इसके बाद नैनीताल पुलिस ने बिलासपुर पहुंचकर मुख्य पोस्ट ऑफिस जाकर जांच शुरू की। मौके का नक्शा पंचनामा तैयार किया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए अधिकारी केंद्रीय जेल भी पहुंचे और डकैत पुष्पेंद्र चौहान से पूछताछ की। पुष्पेंद्र ने फिरौती नहीं मिलने पर जज को जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


वहीं बिलासपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि नैनीताल पुलिस जांच के लिए सोमवार को आई थी। उनकी सूचना पर जांच और सत्यापन के लिए नैनीताल पुलिस केंद्रीय जेल गई और वहां पत्र के साथ उसकी राइटिंग को वैरीफाई किया। इसमें कैदी पुष्पेंद्र ने ही डाक से नैनीताल पत्र भेजने की पुष्टि हुई है। डकैत  पुष्पेंद्र सिंह कैदी ने पहले भी इस तरह से बहुत लोगो को ऐसी धमकी दे चुका है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र चौहान ने पहले भी कई राज्यो के मुख्यमंत्री, राज्यपाल को धमकी भरा पत्र भेज चुका है। वर्तमान में पुष्पेंद्र चौहान बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद है। नैनीताल पुलिस को जो पत्र मिला है उसमें भेजने वाले का नाम आईजूनआर लिखा हुआ है, लेकिन उसमें जो शब्द हैं वह पहले पुष्पेंद्र चौहान के भेजे गए पत्र से हुबहू मिलते हैं। बहरहाल नैनीताल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें