अलग-अलग थाना चौकियों में निगरानी गुंडे-बदमाशों की क्लास लेकर उन्हें चेतावनी दी गई। रामपुर चौकी में बुलाए 28 निगरानी गुंडे-बदमाशों को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले के अलग-अलग थाना चौकियों में निगरानी गुंडे-बदमाशों की क्लास लेकर उन्हें चेतावनी दी गई और कहा गया कि सुधर जा नहीं तो सुधार देंगे।
विज्ञापन
रामपुर चौकी में बुलाए 28 निगरानी गुंडे-बदमाशों की पुलिस विभाग के अधिकारी क्लास लेते नजर आए। पुलिस ने पहले सभी से परिचय जाना कि कौन कहां से है और क्या काम करता है। वर्तमान में पहले से उनके अपराध में कमी आई कि नहीं। सभी ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए अपराध के संबंध में जानकारी दी।
कोरबा सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली मानिकपुर सीएसईबी बाल्को उरगा और रजगामार चौकी क्षेत्र में गुंडे-बदमाश की सूची तैयार की गई है जहां सभी को तलब कर उनको समझाया गया है कि वह अपराध में लिप्त ना रहे। अपराध करने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
सीएसपी ने यह भी बताया कि कुछ ऐसे निगरानी गुंडे-बदमाश हैं। जो काफी पुराने हैं और उनमें सुधार हो रहा है उसके लिए उनके नाम सूची से हटाने प्रयास किया जा रहा है।