फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पदोन्नत होंगे पुलिस के 4000 सहायक आरक्षक, सरकार ने दिया नए साल का तोहफा

Mon, 10 Jan 2022 11:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भूपेश बघेल सरकार ने राज्य पुलिस में कार्यरत चार हजार सहायक आरक्षकों को पदोन्नति देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस को सरकार की ओर से नए साल का तोहफा दिया गया है। भूपेश बघेल सरकार ने राज्य पुलिस में कार्यरत चार हजार सहायक आरक्षकों को पदोन्नति देने का फैसला किया है। उन्हें आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके अलावा वेतन भत्ता दिया जाने का भी फैसला हुआ है। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देशों के तत्काल अनुपाल के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव से सहायक आरक्षकों के वेतन में 10 हजार रुपये तक की वृद्धि की संभावना है। अब तक उन्हें 12 से 13 हजार रुपये तक वेतन मिलता था। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं गई है। प्रस्ताव पास होने के बाद सहायक आरक्षक भी अन्य भत्तों व सुविधाओं के पात्र होंगे। 

आंदोलन के बाद आया फैसला
पदोन्नति व वेतन बढ़ाए जाने को लेकर सहायक आरक्षकों के परिवार ने रायपुर में बड़ा आंदोलन किया था। नवंबर-दिसंबर में हुए इस आंदोलन में सहायक आरक्षकों के परिवार की महिलाएं भी शामिल हु्ई थीं। करीब एक सप्ताह तक चले आंदोलन के बाद सरकार की ओर से मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया थ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें