फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर पति को मार डाला: अवैध संबंध के शक में करता था मारपीट, गला घोंटकर नहर में फेंका शव

Mon, 17 Apr 2023 09:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने रत्ना से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। रत्ना ने बताया कि संतोष उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते अक्सर मारपीट करता। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया और थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया है। पति के अवैध संबंधों के शक के चलते मारपीट करने पर महिला ने साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड-4 निवासी जितेंद्र कश्यप ने 14 अप्रैल को अपने पिता संतोष कश्यप की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता 13 अप्रैल की रात करीब आठ बजे से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस बीच नवागढ़ की मुख्य नहर में एक शव बरामद होने का पता चला। उसकी शिनाख्त जितेंद्र ने अपने पिता संतोष के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि संतोष की गला घोंटकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि आए दिन संतोष का अपनी पत्नी रत्ना से झगड़ा होता था। पुलिस ने रत्ना से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। रत्ना ने बताया कि संतोष उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते अक्सर मारपीट करता। 13 अप्रैल की रात भी वह शराब के नशे में आया और मारपीट की। तंग आकर रत्ना ने अपने दामाद रामेश्वर को बुलाया। इसके बाद दोनों ने सो रहे संतोष का साड़ी से गला घोंट दिया। इसके बाद दामाद रामेश्वर के साथ बाइक से संतोष के शव को लेकर नहरिया बाबा मंदिर के पास पहुंची और बहते हुए पानी में फेंक दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें