फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: युवक को लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा

Tue, 28 Jun 2022 06:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

आरोपी संतूराम मजदूरी करता है। करीब साल भर पहले उसने अपने मोबाइल से नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि यह वीडियो किसका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक युवक को नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी गया। पुलिस ने युवक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस ठोका है। हालांकि उसने 14 साल की नाबालिग लड़की के वीडियो को एक साल पहले अपने मोबाइल से अपलोड किया था लेकिन अब वीडियो नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के पास जाने पर उसको दबोचा है।

विज्ञापन


एक साल पहले वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी निवासी संतूराम पटेल इसकी उम्र 26 साल है। संतूराम खेती-किसानी के साथ रोजी-मजदूरी करता है। करीब साल भर पहले उसने अपने मोबाइल से नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि यह वीडियो किसका है।

फरार हो गया था आरोपी
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लोहर्सी निवासी संतूराम पटेल को गिरफ्तार किया है। पहले संतूराम अपने ठिकाने से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने इसकी तलाश की इसी बीच शनिवार की रात को पता चला कि आरोपी अपने परिजनों से मिलने आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के आदेश पर सोशल मीडिया की निगरानी हो रही
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने नाबालिग बालक-बालिकाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए उनके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करना अपराध माना गया है। ऐसे संवेदनशील वीडियो की निगरानी नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो  की ओर से की जाती है। इसके साथ ही वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज भी कराया जाता है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें